
करते हैं तुम्हारा कीर्तन
करते हैं तुम्हारा कीर्तन,
बजरंग बली स्वीकार करो,
आएं शरण हम तुम्हारी,
बाला जी उद्धार करो,
ना भक्ति की हममें युक्ति,
ना सेवा करने की है शक्ति,
नवाया शीश चरणों में,
दे दो संकटों से मुक्ति,
करो कृपा निवार करो,
बाला जी स्वीकार करो,
आती नहीं खेनी हमें नैया,
डूब रहें हैं भव में संकट हरैया,
आके थाम लो पतवार,
लगा दो पार बन जाओ खिवैया,
करो कृपा पार करो,
गाते हैं महिमा नाथ सब तुम्हारी,
संकट मोचक नाम हितकारी,
आएं तुम्हारे दर पे,
बना लो चरणों का पुजारी,
करो कृपा उपकार करो,
©राजीव त्यागी नजफगढ़
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




