
करुणामयी श्री राधे वृषभान की दुलारी
करुणामयी श्री राधे,
वृषभान की दुलारी,
हम है शरण तिहारी,
सुध लीजिये हमारी,
करुणामई श्री राधे,
देखे – करुणामयी कृपा कीजिये।
रख लिजिये शरण में,
सदा राधे राधे गाऊँ,
करूँ चाकरी तिहारी,
कभी और कुछ ना चाहूँ,
तेरे महलों की मैं निशदिन,
करती रहूँ बुहारी,
संसार में हमारा,
नहीं कोई आपके बिन,
अपना समझ कहोगी,
आएगा वो कब दिन,
निज दासियों की दासी,
मुझको बना लो प्यारी,
बरसाने वारी राधे,
महिमा तुम्हारी भारी,
ब्रह्मा महेश नारद,
तेरे दर के है भिखारी,
जिन्हें पूजता सभी जग,
वो है तेरे पुजारी,
हे किशोरी लाडली जू,
हमें आपका सहारा,
मन में सदा विराजो,
संग लेके प्राण प्यारा,
राधा रमण बिहारी,
तोपे मैं वारी वारी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
