
जिसमे है हनुमत की शक्ति,
बाबोसा आधार है,
चमत्कारी व्रत कलयुग में,
ग्यारह मंगलवार है,
करो एक बार ग्यारह मंगलवार,
फिर देखो चमत्कार।।
व्रत करने की सरल विधि है,
ध्यान बाबोसा का धरना है,
ॐ बाबोसा ॐ बाबोसा,
दृढ़ संकल्प करके हमको,
व्रत आरम्भ करना है,
एक समय आहार है लेना,
बाकी फलाहार,
विधि विधान से पूजा पाठ कर,
मंत्र जाप बस करना है,
बाबोसा की कथा सुनके,
प्रसाद का वितरण करना है,
प्रबल पुण्य से व्रत ये मिला है,
आओ करले सह परिवार,
श्री मंजू बाईसा के संग जो भी,
व्रत धारण ये करता है,
अन्न धन लक्ष्मी यश वैभव,
मनवांछित फल मिलता है,
दुख संकट सारे मिट जाते,
इस व्रत की महिमा अपार,
संकल्प करो हम करेंगे व्रत,
श्री बाबोसा ही देगे बल,
ग्यारह मंगलवार के व्रत,
सारी समस्याओं का हल,
‘दिलबर’ जिसने व्रत ये किये,
उसके घर ख़ुशियाँ अपार,
गायिका – तृप्ति शाक्या जी।
रचनाकार – दिलीप सिंह सिसोदिया ‘दिलबर’।
नागदा जक्शन म.प्र. 9907023365
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

