
कलयुग के देव निराले
जिन्हें संकट मोचन कहते जो सबके संकट टाले,
कलयुग के देव निराले मेरे बाबा सोटे वाले,
मेरे बाबा सोटे वाले वो लाल लंगोटे वाले करते हैं,
खेल निराले कलयुग के देव निराले मेरे बाबा सोटे वाले….
राम भक्त अतुलित बल वाले अंजनी पुत्र पवन सुत प्यारे,
बल बुद्धि विद्या के सागर सब भक्तों के रखवाले,
मूर्छित हो गए लक्ष्मण जी जब सुध बुध भूले रामप्रभु तब ,
संजीवन बूटी लाकर ये ही प्राण बचाने वाले,
राम लखन जब थे घबराए सीता मां का पता ना पाए ,
तब गढ़ लंका में घुसकर यही पता लगाने वाले,
परमवीर पर भाव सरल है जिनके आगे सब संभव है,
जो सारे जगत को तारे उस राम के काज सवारे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



