
कान्हा आएगा कान्हा आएगा,
सच्चे दिल से श्याम पुकारो,
रुक नहीं पाएगा,
कान्हा आयेगा कान्हा आयेगा।।
तर्ज – मैं ना भूलूंगा।
वो दिन भी आएगा,
श्याम जब आएगा,
दीन बंधु हमपे,
दया बरसाएगा,
अपना साथी श्याम कन्हैया,
काम बनाएगा,
ये अपने भक्तो के,
नहीं दुःख देख सके,
ये उनसे मिलने को,
ना खुद को रोक सके,
कलयुग का अवतार श्याम,
तुम्हे गले लगाएगा,
कान्हा आयेगा कान्हा आएगा।।
सहारा बनता है,
हारने वालों का,
मुकद्दर बनता है,
मानने वालों का,
‘शिव’ हारे के साथी की,
जयकार लगाएगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




