
कान्हा नहीं माने रे नहीं माने मचल रहे चंदा को
कान्हा नहीं माने रे नहीं माने,
मचल रहे चंदा को,
समझा रही है मात यशोदा,
नन्द बाबा लगे है समझाने,
तर्ज – भोला नहीं माने रे।
कहे मैया से रो रो के,
चंदा मामा ही मै लूँगा,
ले लो सारे खिलोने मेरे,
मै तो चंदा से खेलूँगा,
वो तो अपनी ही जिद है ठाने रे,
मैया बोली कन्हैया से,
लाला माखन जरा खा ले,
मैया झटकी कन्हैया ने,
माखन मटकी गिरा डाली,
सारी दुनिया बाल हट जाने रे,
लेके पानी भरी थाली,
देखो माता यशोदा आई,
अरे मान गये कान्हा,
देख चंदा की परछाई,
‘शिवरंजनी’ लगी है मुस्काने,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


