
कालों के काल महाकाल की,
देखो आ रही है पालकी,
जय बोलो जय बोलो,
जय बोलो महाकाल की।।
भक्तों की लेने खबरिया,
सज धज के शिव जब निकलते,
बाबा की एक झलक पाने,
भक्तों के दिल है मचलते,
यही ओंकार है जीवन का सार है,
शिव में समाया संसार है,
ना जाने कितनों की तकदीर,
शिव ने निहाल की,
हम तो चले शिव की नगरी,
हम भूल बैठे जमाना,
कावड़ में भक्ति का जल है,
महाकाल पर है चढ़ाना,
भोले की मस्ती में भोले की बस्ती में,
भोले के भक्तों का राज है,
उज्जैन के राजा ने बुलाया,
कृपा कितनी बेमिसाल की,
महाकाल हैं सबके राजा,
सेना है यह महाकाल की,
पीछे चले शिव दीवाने,
आगे चले शिव की पालकी,
भगवा को उड़कर बोल बम बोल कर,
चिंता सब शंभू पे छोड़कर,
नाचे मगन हम होके,
दीवानगी यह महाकाल की,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





