
काहना बरसाने में आए जईओ बुलाए गई राधा प्यारी
काहना बरसाने में आए जईओ,
बुलाए गई राधा प्यारी ।
जब काहना रे तोहे भूख लगेगी,
माखन मिश्री खाए जईओ ।
जब काहने रे तोहे प्यास लगेगी,
ठंडा पानी पी जईओ ।
जब काहना रे तोहे ठण्ड लगेगी,
काली कमलिया ले जईओ ।
जब काहना रे तोहे गर्नी लगेगी,
मोर का पंखा ले जईओ ।
जब काहना रे तोहे नींद लगेगी,
मखमली गद्दे पे सोए जईओ ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



