
किर्तन में श्याम आओ ना,
आओना श्याम आओना,
बाबा लिले चढ़ कर आओना,
उत्सव को सफल बनाओना,
तर्ज – धिरे धिरे बोल कोई सुन।
भगतों ने दरबार सजाया है,
उत्सव में बाबा तुमे बुलाया है,
इन्तजार की घड़िया हुई खत्म,
भगतों के मन आनंद छाया है,
श्याम आओ ना ना,
तरसाओ ना,
अपनो को तुम तड़पाओ ना,
श्याम सजके सवंर के आओना,
भगतों को दर्श दिखाओना,
पलकें बिछाई तेरी राहो में,
छवि बसी हैं तेरी निगाहों में,
मन का मयूरा नाच रहा बाबा,
भरलुंगा तुझे अपनी बांहों में,
आ जाओ ना, इन्तजार है,
स्वागत को हम तैयार हैं,
तेरे दास बुलाये आओना,
आकर के झलक दिखाओना,
गैन्दा गुलाब चमेली की बहार,
कैसर इत्र की तुमपे करे बौछार,
आओ आओ बेगा आओजी,
छप्पन भोग भी बाबा है तैयार,
कोई भुल हो, हम को बता,
भगतों को ना, बाबा सता,
लै बाण तीन तुम आओना,
हनुमत को संग में लाओना,
तेरे दर्श को तरसे सब नर नार,
कब होगा बाबा तेरा दिदार,
देख देख अँखिया राहे हारी,
कब बरसेगा तेरी किरपा का प्यार।
टूटे हैं सब्र, ना देर कर,
रख हाथ सिर, झोली दे भर,
तेरे प्रेम पुजारी आओना,
बाबा मोरछड़ी लहराओना,
गायक – प्रेम पुजारी नोखा,
नोखा मण्डी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

