
कीर्तन की तैयारी पधारो श्री गणेश,
उमापति ना जाया भजनों का दो आदेश ।
माता गौरी के आंख के तारे,
शिव शम्भू के बप्पा राजदुलारे ।
करता हु मैं विनती मेरे काटो सकल क्लेश,
दिन भर काम मे तन को लगाया,
अब जाके मन मे मेरे भाव ये आया ।
गुण जो दिए है तुमने, उसका में करू निवेश,
मूसे पे सवार होकर आओ गणराजा,
देखो द्वारे पे तेरे बाजे ढोल बाजा ।
मनीष पे बरसे कृपा, मेरे कण्ठे करो प्रवेश,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

