
कृपा करो प्रभु राम,
भक्त पर कृपा करो,
निस दिन सुबहो शाम,
कृपा करो, कृपा करो,
अंतिम एक सहारा तेरा है रघुवर,
तुम बिन कौन हमारा अपना है रघुवर....-2
दुख भंजन सुख धाम,
शबरी केवट जैसे लाखों तार दिये,
भव सागर से तुमने भगवन पार किये.....-2
हितकारी तेरो नाम,
तुम बिन मन भटका भटका है कुछ ऐसे,
बिन माझी के नाँव हो सागर में जैसे.....-2
बाँह पकड़ लो थाम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


