
कृष्णा गोविन्द गोपाल गाते चलो
अपनी मुक्ति का साधन बनाते चलो।।
दुःख में तड़पो नहीं, सुख में फूलो नहीं,
प्राण जाये मगर, नाम भूलो नहीं ।
मुरली वाले को मन में रिझाते चलो
काम करते चलो, नाम जपते चलो,
कृष्ण का कर समय ध्यान करते चलो ।
जिंदगी के हर इक गम मिटाते चलो
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

