
कैसी ये लीला दिखाई भोले बाबा,
हमारी समझ में ना आई भोले बाबा....
माथे पर टीका लाल लाल बिंदिया,
होठों पर लाली लगाई भोले बाबा,
हमारी समझ में ना आई.....
कानों में कुंडल नाक में नथुनिया,
नैनो में कजरा लगाई भोले बाबा,
गले में हरवा बाहों में कंगना,
लाल लाल मेहंदी लगाई भोले बाबा,
कमर करधनिया पैरों में पायलिया,
लाल लाल महावर लगाई भोले बाबा,
तनु पर लहंगा सर पर चुनरिया,
बालों में गजरा लगाई भोले बाबा,
बन के गुजरिया संग में गोरा मैया,
ब्रज गलियों में आए भोले बाबा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

