
कैसे बताऊ श्याम ने क्या क्या नहीं किया
कैसे बताऊ श्याम ने क्या क्या नहीं किया,
अपने गले लगा के मुझे हसना सीखा दिया,
खाता रहा हु ठोकरे दर दर की मैं सदा,
मंजिल का मेरे श्याम ने रस्ता दिखा दिया,
अपने गले लगा के मुझे हसना दिखा दिया,
गिरता रहा हु मैं सदा उठने की चाह में,
बाहे पकड़ के श्याम ने चलना सीखा दिया,
तड़पा हु जिसके वास्ते रातो को मैं सदा,
सपना मुझे वो श्याम ने दिन में दिखा दिया,
कितने ही रंग भर दिए जीवन में तूने श्याम,
फूलो से तूने हर्ष का मधुवन सजा दिया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


