
आओ करे नियमों का पालन,
जिसमें हो सबकी भलाई,
मोदी जी ने लोकड़ाउन किया है,
सब घर पर रहना भाई,
कोरोना से बचना है,
घर पर ही रहना है।।
एक दूसरे से अपनी,
दूरी बनाए रखना,
हाथों की सफाई करके,
मुँह पर मास्क लगाए रखना,
ग्रास काल का बन जाओगे,
लापरवाही अगर दिखाई,
आओ करें नियमों का पालन,
जिसमें हो सबकी भलाई,
कोरोना से बचना हैं,
घर पर ही रहना है।।
डॉ. नर्स पुलिस सेना भी,
हमें बचाने खड़ी है,
है भगवान का रूप ये सारे,
समझो बात बड़ी है,
अपनी जान खतरे में डालकर,
लड़ रहें हैं ऐसी लड़ाई,
आओ करें नियमों का पालन,
जिसमें हो सबकी भलाई,
कोरोना से बचना हैं,
घर पर ही रहना है।।
आज देश में संकट भारी,
कैसा आन पड़ा है,
सरकार मीडिया और कर्मचारी,
साथ समाज खड़ा है,
‘कौशिक’ विनती करे प्रभु से,
अब आकर करो सहाई,
आओ करें नियमों का पालन,
जिसमें हो सबकी भलाई,
कोरोना से बचना हैं,
घर पर ही रहना है।।
आओ करे नियमों का पालन,
जिसमें हो सबकी भलाई,
मोदी जी ने लोकड़ाउन किया है,
सब घर पर रहना भाई,
कोरोना से बचना है,
घर पर ही रहना है।।
गायक / प्रेषक – राम अवतार कौशिक जी।
+919466234085
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


