
कौन काटता राम के बंधन,
जो हनुमान ना होते,
राम और रावण युद्ध हुआ,
हनुमान ने रक्षा किन्ही,
लक्ष्मण को जब शक्ति लागि,
ला संजीवनी दीन्हि,
कौन बचाता लक्ष्मण जी को,
राम लखन को हर कर ले गया,
अहिरावण बलकारी,
बलि चढ़ाने काली की जब,
उसने करि तैयारी,
काली रूप धारकर हनु ने,
अहिरावण को मारा,
राम लखन को छुड़ाके लाया,
ये ही राम दुलारा,
कौन काटता ये सब संकट,
भरत के प्राण बचावन कारण,
आप अयोध्या आए,
आय रहे है राम जी,
समाचार पहुंचाए,
भरत ने उनको गले लगाया,
धन्य धन्य उपकारी,
तुम ना होते हनुमान तो,
जलती चिता हमारी,
भरत की विपदा कौन मिटाता,
जय जय महावीर बजरंगबलि,
बजरंगबली मोरी नाँव चली,
बोलो बजरंगबली की जय।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




