
क्या खूब है आज सजाया,
मिलकर दरबार लगाया,
हम देख तेरा दरबार,
दीवाने हो गए,
हम देख तेरा श्रृंगार,
ये प्यारी प्यारी सूरत,
है मेरे मन को भायी,
देखी जो मैंने अपनी,
सुध-बुध सारी बिसराई,
ये मोटे मोटे नैना,
क्या कर गए जादू टोना,
हम करके तेरा दिदार,
ये इसका नजर मिलना,
फिर पलकों को झपकना,
घायल कर देता मुझको,
धीरे धीरे मुकसना,
मुझपे ये श्याम सलोना,
क्या कर गया जादू टोना,
ये रंग बिरंगे गजरे,
फूलों के लाल गुलाबी,
ये सुंदर सुंदर बागे,
तेरी ये चाल नवाबी,
ये गल मोतियन की माला,
ये तेरा रूप निराला,
हम देख तुझे सरकार,
जो सच में हुआ दीवाना,
दोनों हाथों को उठाओ,
फिर जोर से ताली बजाके,
और झूमो नाचो गाओ,
झूठी अब लाज शरम है,
‘सोनू’ लगी आज लगन है,
स्वर – मोना जी मेहता।
प्रेषक – पूजा गगनेजा।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
