
खाटू के राजा कभी किरपा नजरिया,
भक्तो पे डालना रे,
राजा महाराजा कभी किरपा नजरिया,
भक्तो पे डालना रे, ओ श्याम बाबा,
तर्ज – उज्जैन के राजा कभी।
अहलवती का तू है प्यारा सा ललना,
पिता घटोत्कच झुलाए है पलना,
खाटू का रहने वाला लीले घोड़े वाला,
भक्तो को तारना रे, ओ श्याम बाबा,
तीन बाण धारी तेरी महिमा निराली,
घर घर में पूजा जाता श्याम बिहारी,
सारी दुनिया में बाबा बजे तेरा डंका,
हम पे भी डालना रे, ओ एक नजरिया,
हमेशा रहना बाबा संग संग हमारे,
कहते है तुमको हारे के सहारे,
‘नविन’ को तारना रे, ओ श्याम बाबा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

