
खाटू नगरी से आया बाबा श्याम
होके लीलै पे सवार करने भक्तों का उद्धार,
खाटू नगरी से आया है मेरा बाबा श्याम…...
लीले पे बैठा बाबा भक्तों की खातिर,
याद करोगे दिल से पल भर में हाजिर,
मेरा साँवलिया सरकार करता सबका बेड़ा पार,
ऐसी सुरतिया, कहीं ना मिलेगी,
एक नजर डालोगे नजर ना हटेगी,
जिसने देख लिया एक बार उसको हो गया इससे प्यार,
समझेगी दुनिया, समय आ रहा है,
‘बनवारी’ जो कुछ भी, समझा रहा है,
ये है कलियुग का अवतार इसकी लीला अपरम्पार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




