
खाटू वाला हमारा बनेगा सहारा,
जो भी आके शरण इनकी लेंगे,
झोलियाँ खाली सबकी भरेंगे,
तर्ज – मेरी प्यारी बहनिया बनेगी।
हारे का सहारा श्याम लखदातार है,
तीन बाण धारी श्याम लीले का सवार है,
शरण में आए उनका करता बेड़ा पार है,
नाम जपने से संकट हरेंगे,
कोई ना हमारा यहाँ जग है बेगाना,
सांवरे के नाम से ही चलता है जमाना,
जिसने भी प्रेम से है श्याम को पुकारा,
पल भर की ना देरी करेंगे,
तेरा ही भरोसा मुझे तेरा ही सहारा,
तू ही मेरी मंज़िल श्याम तू ही किनारा,
‘केमिता’ का सांवरे अब तू ही खेवनहारा,
श्याम गुणगान तेरा करेंगे,
स्वर – केमिता राठौर।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



