
खाटू वाली गली में माकन होना चाहिये
खाटू वाली गली में माकन होना चाहिये,
दिल मेरा श्याम का गुलाम होना चाहिये,
सामने मकान के ही श्याम दरबार हो,
हर पल श्याम का ही बस दीदार हो,
चरणों में श्याम के ही ध्यान होना चाहिये,
श्याम दरबार को रोज सजाउ मैं,
फूलो से सजाउ और इतर लगाउ मैं,
होठो पर श्याम गुण गान होना चाहिये,
जब चाहिए मुखड़ा मैं श्याम का निहार लू,
छत से मैं अपनी उसको पुकार लू,
उस पे ये दिल कुर्बान होना चाहिये,
श्याम की बगीची में घुमु संग श्याम के,
हर बात दिल की मैं कहु घनश्याम से,
रोज नित नया पगाईं होना चाइये ,
सनी कहे दिल मेरा श्याम पे निहार हो ,
खाटू में जन्म मेरा बस हर बार हो,
शर्मा का पूरा अरमान होना चाहिये
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




