
खाटू वाले श्याम बिहारी महिमा है तेरी सबसे निराली
खाटू वाले श्याम बिहारी,
महिमा है तेरी सबसे निराली।
तर्ज – शिरडी वाले साईं बाबा।
दोहा – कलयुग में बाबा मेरा,
श्याम का अवतार है तू,
बिगड़ी बनाने वाली,
ऐसी सरकार है तू।
खाटू वाले कि महिमा है न्यारी,
जाए ना कोई दर से यूँ खाली,
खाटू में रहते शीश के दानी,
भक्तो के दाता तुम शिव के पुजारी,
महिमा निराली तेरी है,
महिमा निराली, ओ बाबा,
ओ मेरे श्याम देवा,
करे सब लोग सेवा -2,
तीन तीन बाण धारी,
जगत के हो मुरारी,
दुखडे सब दूर करता,
खुशिया झोली में भरता,
श्याम कुंड में जो आता,
श्याम को जो है पाता,
भक्तो का है तू प्यारा,
हम सबका राजदुलारा,
तेरी कृपा का किस्सा,
बयाँ ‘ठाकुर’ करे क्या,
श्याम दीवाना मैं गाऊं तराना,
दर्शन देदो मैं दर का पुजारी,
करु चरणों की सेवा -2,
हारे का तू सहारा,
‘शर्मा’ है दास तुम्हारा,
भक्तो का यार है तू,
सबका दिलदार है तू,
रोता या कोई हँसता,
वो तोरणद्वार है आता,
गरीबो का सहारा,
भक्तों ने भी पुकारा -2,
करूँ मैं विनती प्यारी,
ये दुनिया दास तुम्हारी -3,
खाटू की गलियां श्याम नगरिया,
दर्शन देदो खाटू के राजा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



