
खाटू से बुलावा आ गया चल चलिए चल चलिए
खाटू से बुलावा आ गया,
चल चलिए चल चलिए,
अपने भी भाग जगा गया,
मेरा खाटू वाला श्याम,
जिसका बड़ा हैं ऊँचा नाम,
उसके दर्शन को हम चले,
दिन भागो वाला आ गया,
तर्ज – दिल चोरी साडा।
लो आ गयी अपनी बारी,
कर लो जमके तैयारी,
जिसको मिलने जाना है,
उसकी महिमा है न्यारी,
हमें खाटू वाला भा गया,
बड़ी किरपा हम पे कर दी,
झोली खुशियों से भर दी,
ख्वाहिश खाटू आने की,
बाबा ने पूरी कर दी,
मस्ती का आलम छा गया,
बाबा अपने भक्तां ने,
ऐसे ही बुलाते रहना,
अपने बच्चों से अपना,
गुणगान कराते रहना,
‘टिंका’ ये अर्ज़ लगा गया,
इस तर्ज पर अन्य भजन भी देखें –
१. दिल चोरी साडा हो गया।
२. बाबा का बुलावा आ गया।
३. चलो सालासर भक्तो।
४. बैठे बैठ्यो करे कमाल है।
५. मुझे सबकुछ तुमने दे दिया।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
