
हम सेवादारों की तो,
तुमसे पहचान है,
अपने लिये तो,
खाटू ही चारो धाम है,
तर्ज – हनुमान की पूजा से।
हम नाम तेरा लेकर,
मंजिल को बढ़ते है,
कैसी भी हो मुश्किल,
प्रभु हम ना डरते है,
तेरे नाम से बन जाता,
बिगड़ा हर काम है,
ये बाग तुम्हारा है,
तेरी फुलवारी है,
तू सेठ हमारा है,
हम तेरे पुजारी है,
तेरे नाम से ही बाबा,
अपना सम्मान है,
तेरी कृपा है श्याम,
मुझे कमी नही है श्याम,
मुझे और किसी की अब,
परवाह नही है श्याम,
एक श्याम नाम से जीवन,
अपना आसान है,
कोई अच्छे कर्म मेरे,
ऐसा दरबार मिला,
जहाँ झुकती सारी दुनिया,
मुझे उनका प्यार मिला,
गोदी में बिठा के रखते,
यहाँ ‘श्याम’ को श्याम है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


