
खुल गया बैंक राधा, रानी के नाम का,
बैठा बनके मैनेजर, कान्हा नंदगांव का,
खाता खुलवाने में भक्तो,
लगता ना कोई खर्चा,
देर करो ना जल्दी आके,
भर लो अपना परचा,
घाटे का नहीं है सौदा,
खाता बड़े काम का,
बैठा बनके मैनेजर,
कान्हा नंदगांव का,
कान्हा के संग अपनी सेटिंग,
है पुरे जीवन की,
बिना कमीशन लोन करा लो,
बात नहीं टेंशन की,
प्रॉफिट ही प्रॉफिट मिलता,
लॉस नहीं काम का,
सेविंग खाता तुम खुलवाओ,
या खुलवाओ करंट,
चक्रवृद्धि इंटरेस्ट मिलेगा,
हरपल तुम्हे अर्जेन्ट,
एटीएम कार्ड मिलेगा,
तुम्हे राधा नाम का,
राधा नाम के बैंक प्रचारक,
बन गए ‘चित्र-विचित्र’,
हर खाते पे मिले कमीशन,
राधा नाम पवित्र,
पागलपन मुफ्त मिलेगा,
तुम्हे ब्रजधाम का,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



