
गंगा के खड़े किनारे
भगवान् मांग रहे नैया
श्री राम मांग रहे नैया
तुम कोन देश से आये,
और कोन देश है जाना
तुम किसके राज दुलारे,
हम अवधपुरी से आये,
और चित्रकूट है जाना
दसरथ के राज दुलारे,
पहले तो राम जी बेठे
फिर बेठी सीता मैया
पीछे से लक्ष्मण भइया
केवट ने नाव चलाई
जब बीच भंवर में आई
जय बोलो गंगा मैया
पहले तो राम जी उतरे......
फिर उतरी सीता मैया
लक्ष्मण ने कुटियाँ बनाई.......
फूलों से खूब सजाई
प्रभु रहने को तैयार
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




