
गणनायक बनके बुद्धिविनायक बनके
Gananaayak Banake Buddhivinaayak Banake lyrics
By becoming a calculating person
गणनायक बनके बुद्धिविनायक बनके,
प्रभु भक्तों के संकट मिटाना।।
तर्ज – कभी राम बनके।
हे रिद्धि सिद्धि के स्वामी,
प्रभु आप हो अंतर्यामी,
सूंड धारी बनके विघ्नहारी बनके,
मूसे पे सवार होके चले आना,
हे वक्रतुण्ड अवतारी,
एकदन्त की लीला भारी,
गजाधर बनके मोरेश्वर बनके,
प्रभु दुष्टों से हमको बचाना,
हे लम्बोदर हितकारी,
प्रभु रखना लाज हमारी,
तन विशाल धरके महाकाल बनके,
प्रभु असुरों को मार मिटाना,
तेरी जय हो गणेश जगवंदन,
करने श्रद्धा के फूल तुम्हे अर्पण,
महाज्ञानी बनके वरदानी बनके,
शुभ लाभ हमें भी कराना,
सुनो गणपति विनती हमारी,
लिखे ‘बैरागी’ रचना तुम्हारी,
लड्डू मेवा धरके लाई थाली भरके,
प्रभु मेरा भी भोग लगाना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



