
गणपती को दिल में बसाना,
पावन भाव ही मन में जगाना,
भक्ति से तुम इनको रिझाना,
भक्तो पे हरदम इनकी नज़र है,
काहे तू रोये उसे सबकी खबर है,
तेरी मेरी छोड़ो उन्हे सबकी खबर है,
श्रद्धा से ही इनको मनाना ,
गंगा और जमुना की धारा यही हैं,
दुखियों के दुःख का सहारा ये ही हैं,
जपो इन्हे भजो इन्हे दाता ये ही हैं,
महिमा इनकी तुम ना भुलाना,
हर शुभ समय पर पूजा है इनकी,
पावन से पावन सूरत है जिनकी,
इधर देखो उधर देखो पूजा है इनकी,
फल और फूल सब इनपे चढ़ाना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


