
गाड़ी चलती है जीवन की
मैया तेरे भरोसे पे ……….
रहती कमी नही अनधन की
मात पिता ही तुमको माना , मैं हो गया मैया तेरा दीवाना
बदले किस्मत सेबक जन की
जब से तेरा नाम लिया है , सब कुछ तुम पे छोड़ दिया है
मस्ती अजब मिली तन मन की
जो श्रद्धा से निशदिन ध्यावे , वरदाती वर तुझसे पावे
बदले किस्मत सेवक जन की
सारे जगत की तू महामाई , हरीश ने मैया तेरी महिमा गाई
लागी लगन तेरे भूलन की
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





