
गिरिराज धरण की जय ,ना कोई चिंता ना कोई भय
Giriraaj Dharan Ki Jay Na Koi Chinta Na Koi Bhay lyrics
गिरिराज धरण की जय ,ना कोई चिंता ना कोई भय -2
गिरिराज धरण की जय ,ना कोई चिंता ना कोई भय।
दर्शन परसन और परिक्रमा-2 ,
अद्भुत गोवर्धन की गरिमा -2
महिमा अवर्णीय है-ना कोई चिंता ना कोई भय-2
गोवर्धन है देव हमारो,ब्रज रक्षक है पालनहारो। -2
ब्रजदेव हरे सब भय-2,ना कोई चिंता ना कोई भय-2
नंदनंदन गिरिराज उठायो ,ब्रज को छप्पन भोग लगायो -2
इंद्रदेव शरण पड़यो है-2,ना कोई चिंता ना कोई भय-2
‘‘मधुप’’ गोवर्धन के गुण गाओ ,फल चारों गिरिराज से पाओ-2
ये बात सर्वसिद्ध है ,ना कोई चिंता ना कोई भय-2
ना कोई चिंता ना कोई भय-4 ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

