
आ गए गणपति खुशियाँ मनाइए,
गोरा के लाल को मिल कर मनाइए,
देवो में बड़े कहलाते है ये,
सबसे पहले ही पूजे जाते है ये,
थाल पूजा के सब मिल कर सजाइए,
बड़ी करुना करे गणपति लम्बोदर,
चरण इनके पड़े होता पावन वो घर,
करो स्वागत इनका घर में बिठाइए,
है चतुर भुज गणेश काटे सब के कलेश,
कहते है सभी ब्रह्मा विष्णु महेश,
गिरी बड़े प्रेम से महिमा इनकी गाइए,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


