
गौरा माँ के लाल तेरी जय हॉवे,
जय हॉवे तेरी जय हॉवे,
जगमग जगमग करता मंदिर,
रहते हो प्रभु जिसके अंदर,
रूप है तेरा विशाल तेरी जय हॉवे,
ब्रह्मा विष्णु और शिव शंकर,
आते है दरबार में चल कर,
पुरे करते सवाल तेरी जय हॉवे,
मंदिरो में तेरा वसेरा,
धरती अम्बर सब है तेरा,
कहता बाबू लाल तेरी जय हॉवे,
खजरा न के गणपति प्यारे,
पुरण काज करो अब सारे,
करते बेडा पार तेरी जय हॉवे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

