
घर आ गए लक्ष्मण राम,
अवध आनंद भयो।।
अवधपुरी में सियाराम का,
मंदिर बना है भारी,
हनुमान और लखन विराजे,
संग में विराजे सीता प्यारी,
घर आ गये लक्ष्मण राम,
राम नाम का जय जयकारा,
अवध में भारी शोर,
भगवा ही भगवा लहराए,
अवध में चारों ओर,
राम आगमन हो जाने से,
अवध हुई खुशहाली,
सारे जगत में फिर से आई,
दीपों की प्यारी दिवाली,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


