
चरण में रखना शरण में रखना
चरण में रखना,
शरण में रखना,
सदा ही अपनी,
लगन में रखना,
आँखे जो मुंदु,
हो तेरे दर्शन,
सदा ही ऐसे,
भजन में रखना।
सुख के उजाले,
दुःख के अँधेरे,
जो भी हो हरदम,
मगन में रखना,
मेरी चमक और,
दमक को दाता,
बनाए रखना।
साँसों की माला,
सिमरण के मोती,
भटके नहीं मन,
जपन में रखना,
कृपा तुम्हारी,
बहार जैसी,
जीवन को मेरे,
महकाए रखना।
तुम्हे पुकारूँ,
आहों में अपनी,
भजन की राहों में,
लगाए रखना,
मैंने तो अपना,
तुम्हे ही माना,
तेरी कृपा का,
हो हाथ मुझ पर,
रखूं भरोसा,
दिन रात तुझ पर,
हर एक बंधन,
से मुक्त हो लूँ,
भक्ति के ऐसे,
बंधन में रखना।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
