
चरणों में रखना मैया जी मुझे,
चरणों में रखना माँ,
अब तो सहारा बस तुम्हारा है माँ,
हो, इक तुझे हर घड़ी पुकारा है माँ,
गहरी नदिया नाव पुराणी,
हाथों से पतवार छूट गयी,
संगी साथी मोड़ गए मुँह,
माथे लिखी लकीर रूठ गयी, हो,
तू ही तो खिवैया, तू किनारा है माँ,
एक तुझे हर ग घड़ी ही पुकारा है माँ,
बन के सवाली, यह जग सारा,
पाता है तुझसे नज़राने,
में क्या बोलूं, मुझ से ज़्यादा,
मेरे मन की माँ तू जाने,
भूल क्या हुई जो यूँ बिसारा है माँ,
इक तुझे हर घड़ी पुकारा है माँ
भरे हुए भंडार माँ तेरे,
मेरी खाली झोली तरसे,
ताने देगी दुनिया सारी,
भगत लौट गए जो दर से, हो,
भोला भाला भक्त कितना हारा है माँ,
इक तुझे हर घड़ी ही पुकारा है माँ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
