
चलते चलते जीवन बीता,
मुझे देर हुई है आने में,
अब कृपा करो राधे रानी,
आया तेरे बरसाने में,
आराम नहीं मिलता दिल को,
बेचैन हुआ मैं फिरता हूँ.....-2
विरह की आग लगी दिल में,
मैं आग बुझाने आया हूँ,
दुनिया के खेल तमाशे में,
कभी जीत हुई, कभी हार हुई.....-2
अरमान सभी टूटे दिल के,
दिल लगता नहीं जमाने में,
आनंद मिला मेरे मन को,
राधे तेरे बरसाने में....-2
श्यामा इस मधुर सरोवर में,
आया हूँ आज नहाने मैं,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

