
चली मेरी मात भवानी रे,
माई सुनी लगे नगरीया,
नौ दिन आई करन मेहमानी,
घर घर जगदम्बा महारानी -2
नैनन बरसे पानी रे,
बात कहूं क्या अपने दिल की,
आज रुके ना रोके हिलकी -2
ये गलियां लगे वीरानी रे,
अपने रथ से उतर तुम आओ,
मैया कुछ दिन और रुक जाओ -2
मगर मेरी बात ना मानी रे,
अखियां भगतन की भर आई,
माई तोरी कैसे करूँ विदाई,
कहे ‘बेनाम’ कहानी रे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

