
चलो बुलावा आया है भजन लिरिक्स
बाबा जिनको याद करे,
वो लोग निराले होते हैं,
बाबा जिनका नाम पुकारे,
किस्मत वाले होते हैं,
चलो बुलावा आया है,
बाबा ने बुलाया है,
चांदनपुर इस गाँव में तूने,
ये दरबार लगाया है,
चांदनपुर मंदिर में तूने,
अपना डेरा लगाया है,
तूने अपने भक्तों को,
वहां चमत्कार दिखलाया है,
मैं भी मांग कर देखु,
जिसने जो माँगा वो पाया है,
जय बाबा की, जय बाबा की,
कहते जाओ, जय बाबा की,
तेरा रूप निराला है,
जिसके अँधेरा हो किस्मत में,
उसके किया उजियाला है,
जिसके बने तुम संकट मोचन,
जिसने शीश झुकाया है,
महावीरा के मंदिर में,
लोग मुरादे लाते हैं,
वो रोते रोते आते हैं,
और हँसते हँसते जाते हैं,
तुमने कण कण क्या अपनी,
महिमा को दिखलाया है,
दुखिया लाचार हूँ मैं बाबा,
दरबार तेरे मैं आई हूँ,
सब तुमको अर्पण करने मैं,
दीप जलाने आई हूँ,
रोता आये हँसता जाए,
जो माँगा वो पाया है,
और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम
हमें भेजिए
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

