
चलो रे खाटू के दरबार खाटू श्याम
चलो रे खाटू के दरबार,
जहाँ बिराजे शीश का दानी,
मेरा लखदातार,
शरण बाबा की आ जाओ,
जो चाहो वो सबकुछ पाओ,
चरण में शीश नवा जाओ,
दया बाबा की पा जाओ,
कलयुग का है देव निराला,
भर देगा भंडार,
वहाँ हारे का सहारा है,
सांवरा सेठ हमारा है,
डूबते हुए को तारा है,
खिवैया वही हमारा है,
हिचकोले खाती नैया को,
कर दे परली पार,
भगत की आँखों को पढता,
नहीं कहना कुछ भी पड़ता,
बिना बोले दुखड़े हरता,
बिना मांगे झोली भरता,
‘हर्ष’ कहे दुनिया में दूजी,
ना ऐसी सरकार,
एप्प में इस भजन को कृपया यहाँ देखे ⏯
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
