
चाहे आ श्यामा चाहे जा श्यामा/ਚਾਹੇ ਆ ਸ਼ਾਮਾਂ ਚਾਹੇ ਜਾ ਸ਼ਾਮਾਂ
चाहे आ श्यामाँ चाहे जा श्यामाँ
मेरी मटकी को हाथ न ला श्यामाँ ॥
अगर श्यामाँ तू गायें चरावे,
गायें चरावे, गायें चरावे ॥
तेरे बछड़े मैं दूँ चरा श्यामाँ,
अगर श्यामाँ तू माखन खावे,
माखन खावे, माखन खावे ॥
मैं मिश्री दूँ मिलाकर श्यामाँ,
अगर श्यामाँ तू रास रचावे,
रास रचावे, रास रचावे ॥
मैं सखियाँ लूँ बुला श्यामाँ,
अगर श्यामाँ तू नंद गाँव का,
नंद गाँव का, नंद गाँव का ॥
बरसाने की हूँ मैं श्यामाँ,
अगर श्यामाँ मेरी मटकी तोड़े,
मटकी तोड़े, मटकी तोड़े ॥
ओ एक की दस मैं लूँ श्यामाँ,
अगर श्यामाँ हमें दर्शन दिखावे,
दर्शन दिखावे, दर्शन दिखावे ॥
सारी संगत को लूँ बुला श्यामाँ,
अपलोडर — अनिलरामूर्ति भोपाल
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




