
चिंता हो ना भय हो राधा रानी की जय हो
Chinta Ho Na Bhay Ho Raadha Raani Ki Jay Ho lyrics
चिंता हो ना भय हो, राधा रानी की जय हो,
ऊँची अटारी वारी प्यारी की जय हो ।
रे मन मूरख चिंता न कर जप ले राधा राधा,
कोटि जनम की विपदा काटे राधा नाम यह आधा ।
हरी प्रकट हो ऐसी नाम खुमारी की जय हो,
जप तप सयम ना जानू, ना जानू कोई पूजा,
एक भरोसा श्री कुंवारी को, नाही कोई दूजा ।
शुक नारद भी गाये महिमा नयारी की जय हो,
जिनकी कृपा से वृन्दावन में मोहन मुरली बजाई,
टेड़े कदम के आगे खाडे, मुरली मधुर बजाई ।
ऐसो रस बरसाने वारी की जय हो,
'हरी दासी’ सब छोड़ झमेले, बरसाने चली आना,
संतो के चरणो में जा के सांचो भाव जगाना ।
कोटि चद्र रूप उज्जयारी की जय हो,
राधा रानी की जय, राधा रानी की जय
बोलो रस बरसाने वारी की जय
बोलो ऊँची अटारी वारी प्यारी की जय
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
