
चौखट पे तेरी लिखा हारे का सहारा श्याम हमारा
चौखट पे तेरी लिखा,
हारे का सहारा श्याम हमारा,
हार के मैं भी आया,
दे दो अब सहारा।।
तर्ज – सौ साल पहले।
तेरे भक्तों ने बाबा,
हमें तेरी राह दिखाई है,
वो कहते है बाबा,
सदा हारे का सहाई है,
हार के ज़माने से,
मैंने भी पुकारा,
तेरी चर्चा खूब सुनी,
तेरे दरबार में आया हूँ,
तू सबकी सुनता है,
मैं भी एक अर्जी लाया हूँ,
आँखों से बहती मेरे,
आंसुओ की धारा,
मुझ दीन हीन पर नाथ,
अगर करुणा दिखलाओगे,
मेरी भूलें बिसराकर,
अगर चरणों में बिठाओगे,
उम्र भर रहूँगा बनके,
दास में तुम्हारा,
एक भरोसा है श्याम,
एक आस तुम्हारी है,
अब तेरे ही हाथों,
प्रभुजी लाज हमारी है,
भटके ना रोमी अब,
कहीं मारा मारा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

