
छमाछम पूजन चले हनुमान को,
छमाछम पूजन चले रे हनुमान को।।
गंगा और यमुना मेरे राम को नहलाऊं दूँ,
राम को नहलाऊं श्री राम को नहलाऊं दूँ,
गंगा और यमुना मेरे राम को नहलाऊं,
सरयू नहलाऊं हनुमान को,
केसरिया तिलक मेरे राम को लगाय दूँ,
राम को लगाऊं श्री राम को लगाय दूँ,
तेल सिंदूर हनुमान को,
पीला पीताम्बर मेरे राम को पहनाय दूँ,
राम को पहनाऊं श्री राम को पहनाय दूँ,
लाल लंगोट हनुमान को,
मोतियन की माला मेरे राम को पहनाय दूँ,
राम को पहनाउँ श्री राम को पहनाय दूँ,
फूलों का हार हनुमान को,
मंदिर मंदिर मेरे राम को बिठाय दूँ,
राम को बिठाऊं श्री राम को बिठाय दूँ,
खेड़े बिठाऊं हनुमान को,
लड्डू और पैढा मेरे राम को जिमाय दूँ,
राम को जिमाय दूँ राम को जिमाय दूँ,
चना चिरोंजी हनुमान को,
*इस भजन का वीडियो जल्द उपलोड करेंगे।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

