
छोटी छोटी कन्या का रूप धर के
आ के, भाग्य, जगाओ मईया, मेरे घर के
नौ रूपो में, सोलह श्रृंगार करके,
छोटी, छोटी कन्या का...
लाल, लाल चुनर मईया, तुझको उढ़ाऊँ,
हलवे, चने का तुझको, भोग लगाऊँ
तेरी, सेवा करेंगे मईया, जी भर के
फूलों, और कलियों से, घर को सजाऊँ,
जोतांवाली, मईया तेरी, ज्योत मैं जगाऊँ
अरदास, करूँ चरनन, शीश घर के
प्यारी, मन भावन तेरी, मूर्त बिठाऊँ,
तेरे, प्यारे भक्तो को, अपने घर बुलाऊँ
हाज़री, लगाऊँ मईया, झूम कर के
जो भी, आया दर पे तेरे, बन के सवाली,
किसी की भी, झोली कभी, नही गई खाली
जीवन, सँवारा तूने, पीड़ा हर के
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

