
जगमग जगमग ज्योति जगे,
आये नवराते मैया के,
नवरातों में जगराते,
सब देव बहुत हर्षाते,
मैया की मूरत प्यारी,
दरबार लगा है भारी,
महिमा माँ की अपरम्पार,
भैरव विष्णु महेशा,
सबसे पहले है गणेशा,
आते मूषक पर हो सवार,
दरबार में भोले साजे,
नंदी पर आये विराजे,
कंठ में नाग रहे फुंकार,
राधा संग कृष्ण सुहाए,
वे बंसी बजाते आए,
मन को मोह रहे नंदकुमार,
श्री राम की रटन लगाए,
वहां पवनपुत्र भी आए,
देखो कर सिंदूर श्रृंगार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
