
जनम जिस दिन हुआ समझो कभी तो मौत भी होगी
जनम जिस दिन हुआ समझो,
कभी तो मौत भी होगी,
सुबह होने से पहले तय,
है आगे रात भी होगी,
तर्ज – मेरी जिंदगी संवर जाए।
अगर शहनाई बजती है,
किसी के जन्म होने पर,
तो डोली फिर उठेगी,
आखरी बारात भी होगी,
प्रभु तुझसे अलग नहीं,
वो हरदम साथ है तेरे,
भाव अगर हो दिल में तो,
उनसे बात भी होगी,
अभी लौ लगा लो उन,
प्रभु से जो दयालु है,
भाव शबरी का हो जाए,
तो मुलाकात भी होगी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


