
जन्मदिन श्याम धणी का आया भक्तो नाचो गावेंगे
जन्मदिन श्याम धणी का आया
भक्तो नाचो गावेंगे
नाचे गावेगे भक्तो धूम मचावेगे
जन्मदिन श्याम धणी का आया.........2
1 ) सब सेठा का सेठ सावरा , जगत सेठ कहलावे
श्याम जब वाणी बोले , तन में मस्ती आवे
2 ) नाच कूद के बाबा , आगे भक्तो रंग जमाओ
यो भजनों का दीवाना है , ताली खूब बजाओ
3 ) सबके मुखड़े खिले हुये , कही नही मायूसी
झोली भरदे श्याम धणी , ना करे कभी कंजूसी
4 ) ढोल ढप मृदंग बजाओ , चंग और नकारा
कहे भूलन अम्बर गूँजे , सब बोलो वो जयकारा
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
