
जपले राम नाम राम जी तेरे आयेगे काम
सब सुख के है साथी दुनिया दुःख में न है आती
बस राम का नाम तेरी विपदा का साथी
सुख का समय आ दुःख की घड़ी हो
राम नाम हर दम तू लिए जा
राम ही करता राम की कारक
राम ही तो सब के है तारक,
सोंप दे पतवार अपना राम जी के हाथ और कुछ मत सोच पगले राम जी तेरे साथ
चार दिनों का ये जग मेला क्यों करता है इतना जमेला
सुख में सब तुझको पहचाने दुःख आये तो अपने बेगाने
राम नाम की लुट है पगले लुट सके तो लुट
अंत काल पछताएगा जब प्राण जायेगे छुट
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
