
जपे जा तू बन्दे,
सुबह और शाम,
श्री राम जय राम,
जय जय राम,
तर्ज – बहुत प्यार करते है।
कलयुग में केवल,
यही नाम साँचा,
मिला है किनारा,
जिसने है जाँचा,
पाया है उसने,
वैकुण्ठ धाम,
दो अक्षर में,
सब सुख समाया,
जिसने उचारा,
परम सुख पाया,
हुए है सफल उनके,
हर बिगड़े काम,
करुणा सागर,
है मेरे रघुवर,
इनकी कृपा तो,
होती है सब पर,
करते भला सबका,
मेरे प्रभु राम,
देखे – राम नाम के हिरे मोती।
इसी भजन के अन्य लिरिक्स –
होगा ह्रदय जब,
अयोध्या सा पावन,
विराजेंगे इसमें,
सियाराम लक्ष्मण,
तेरे संग रहेंगे,
प्रभु आठो याम,
अहिल्या को जिनकी,
चरण रज ने तारा,
शिला से बनाया,
नारी दोबारा,
हरेंगे तेरे भी,
वो संकट तमाम,
अगर भाव तेरा है,
शबरी के जैसा,
होगा अचानक,
चमत्कार ऐसा,
खुद चल के आयेंगे,
प्रभु तेरे धाम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

