
जपे जा तू बन्दे सुबह और शाम श्री राम जय राम जय जय राम लिरिक्स
फ़िल्मी तर्ज - बहुत प्यार करते है तुमको सनम जपे जा तू बन्दे सुबह और शाम,
श्री राम जय राम जय जय राम,
कलयुग में केवल यही नाम साँचा,
मिला है किनारा जिसने है जाँचा,
पाया है उसने वैकुण्ठ धाम
दो अक्षर में सब सुख समाया,
जिसने उचारा परम सुख पाया,
हुए है सफल उनके हर बिगड़े काम,
करुणा सागर है मेरे रघुवर
इनकी कृपा तो होती है सब पर
करते भला सबका मेरे प्रभु राम
होगा ह्रदय जब अयोध्या सा पावन
विराजेंगे इसमें सियाराम लक्ष्मण
तेरे संग रहेंगे प्रभु आठो याम
अहिल्या को जिनकी चरण रज ने तारा
शिला से बनाया नारी दोबारा
हरेंगे तेरे भी वो संकट तमाम
अगर भाव तेरा है शबरी के जैसा,
होगा अचानक चमत्कार ऐसा,
खुद चल के आयेंगे प्रभु तेरे धाम,
जपे जा तू बन्दे सुबह और शाम,
ऐसे ही सुन्दर भजन आप निचे दी गयी सूचि में देख सखते है
गणेश जी के भजन
विट्ठलाचे अभंग मराठी
राधा कृष्ण के भजन
कृष्णाच्या गवळणी मराठी
शिव जी के भजन
गुरुदेव के भजन
माता रानी के भजन
दादाजी धुनिवाले के भजन
साईं बाबा के भजन
देश भक्ति गीत
राम जी के भजन
फ़िल्मी तर्ज पर भजन
हनुमान जी के भजन
बधाई गीत
आरति संग्रह
चालीसा संग्रह
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
